फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की सख्ती के आगे बिजली चोरों के हौंसले पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम की टीम ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में देर रात्रि तक चेकिंग अभियान चलाकर गन्ना कोल्हुओं की जांच की। जिससे कोल्हू संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि विद्युत निगम की टीम ने अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में क्षेत्र के भायला, कुरड़ी, थीतकी, गोपाली, फुलास और राज्जुपुर गांव में रात्रि करीब तीन बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गन्ना कोल्हुओं पर जाकर जांच की। जिससे संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एक्सईएन राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि विभाग अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने के लिए प्रत्येक मोहल्ले में कैंप का आयोजन कर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप टर्नअप कम से कम 60 प्रतिशत होना अनिवार्य है जिसके लिए विभाग प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि देवबंद टाऊन में करीब 15 हजार उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं का प्रत्येक माह बिल जमा कराना अनिवार्य है। बता दें कि विद्युत निगम एक्सईएन राजपाल सिंह रविवंशी के नेतृत्व में देवबंद में पिछले लंबे समय सेे बकाया वसूली और बिजली चोरी के लिए लगातार अभियान चला रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए एक्सईएन ने कड़े कदम उठाते हुए जहां पांच संविदाकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, निगम में बैठे दलालों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। विभागीय सूत्रों की माने तो एक्सईएन की साफ छवि और ईमानदारी के चलते दिसंबर माह में 2 करोड़ रुपये की बिजली की खपत हुई। जिसमें से अभी तक निगम 1 करोड 30 लाख रुपये वसूल कर चुका है।
फसल काटने से मना करने पर युवक से साथ मारपीट, तहरीर दी
देवबंद। रणखंडी गांव में फसल काटने से मना करने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रणखंडी गांव निवासी सुखपाल ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा नरेश कुमार खेत पर चक्कर मारने के लिए गया था। जब वह वहां पहुंचा तो देखा डांडी थामना गांव के दो युवक चोरी से खेत में खड़ी सरसों की फसल काट रहे थे। जिसके बाद नरेश ने उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए नरेश पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें नरेश घायल हो गया। इस दौरान आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे उक्त लोगों के चुंगल से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें