फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन


सहारनपुर। ब्राह्मण समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए एकता पर बल दिया।
विज्ञापन

रविवार को गिल कालोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज में पूर्व विधायक निर्भयपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन पंडित फकीरचंद शर्मा और स्वतंत्रता सेनानी वैद्य केशवराम शर्मा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के मंत्री मदन कौशिक, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व आईजी दीपक शर्मा, महापौर संजीव वालिया, शाकंभरी शंकराचार्य आश्रम के महंत सहजानंद ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज समाज का युवा वर्ग निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जो समाज के लिए नए परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही प्रत्येक चुनौती और संकट से मुकाबला किया जा सकता है। महापौर संजीव वालिया ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता कर रहे सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज हमारे प्रेरणास्रोत्र हैं। समाज के मेधावियों को सम्मानित करना हम सबके लिए गौरव का क्षण है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, राहुल लखनपाल शर्मा, पंडित जयनाथ शर्मा, महेश शर्मा ने समाज के एकता पर जोर दिया। अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, आभा शर्मा, पूर्व आईजी दीपक शर्मा सहित 14 लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही अभिषेक, दीप्ति मदान, दिव्य बजाज, रितुल जैन, जयदेव शर्मा, बिरत त्यागी, कपिल चौधरी, विवेक कपिल, विशाखा चौहान आदि छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, बासोराम शर्मा, शिवनाथ शर्मा, डॉ. वेदभूषण कपिल, अशोक शांडिल्य, केशवराम शर्मा, विकास शर्मा, डॉ. पन्नालाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, रमेश कौशिक, राजीव विष्ट, मुकेश कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें