फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पेंटिंग्स बनाकर समझाया स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अमर उजाला और प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कक्षा सात से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को समय-समय पर निभाता रहा है। इसके तहत जनपद सहारनपुर में रक्तदान शिविर, गरीब मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति प्रतियोगिता और समाज को जोड़ने वाले साझी शहादत और साझी विरासत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस बार अमर उजाला ने केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को अपना अभियान बनाया है। इसमें अमर उजाला जनपद के पब्लिक स्कूलों में स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं करा रहा है, जिनमें कक्षा सात से आठवीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहली दो प्रतियोगिताएं माउंट लिट्रा जी स्कूल और ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में हुई हैं। तीसरी प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर बेहट रोड पर कराई गई। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह नजर आया। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई जो साढ़े 11 बजे तक चली। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं और केमिकल युक्त पानी के नुकसान समझाए। साथ ही हरियाली का महत्व भी बताने की कोशिश की।
प्रतियोगिता के आयोजन में इनका मिला सहयोग
चित्रकला प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों इति सैनी, पूजा त्यागी, साक्षी लांबा, अदिति कौशिक, मनु शर्मा, संदीप सिंह, अनूपमा शर्मा, गगन गुप्ता, सीमा भटनागर, केके गोयल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य एके मोहन ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि अमर उजाला जिस प्रकार से समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है वह अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें