फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण की मांग कर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल निर्माण की मांग कर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पांच माह से क्षतिग्रस्त पड़े पूर्वी यमुना नहर के पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को आधा दर्जन गांवों के लोगों ने पूर्वी यमुना नहर के पुल पर चक्का जाम कर अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के आला अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में ग्रामीण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपा। इसमें अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता पर मुख्यमंत्री कार्यालय को गुमराह करने का आरोप लगाया।
पांच माह पूर्व रामपुर मनिहारान-इसलामनगर मार्ग पर गांव मुकुंदपुर के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डाट टूट कर नीचे गिर जाने से सिंचाई विभाग ने पुल के दोनों तरफ अवरोधक खड़े कर भारी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया था। सिंचाई विभाग ने इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया था, परंतु आज तक इस पुल निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने लखनऊ में सीएम की जन सुनवाई में इस पुल का निर्माण कराए जाने संबंधी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जवाब में अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता द्वारा भेजे गए अपने जवाब में सीएम कार्यालय को बताया कि इस पुल पर लोनिवि द्वारा कार्य किया जा रहा है और कार्य प्रगति पर है। जबकि सच्चाई यह है कि मौके पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दीपांकर ने कहा कि इस पुल निर्माण के लिए 32 लाख रुपये का बजट भेजा गया है। जो मंजूर हो चुका है। पैसा मिलते ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। प्रधान यतेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान त्रिशुपाल आर्य सतकुमा आर्य, राजेश कुमार, नाथीराम, महेश कुमार, सत्यपाल सिंह, मांगराम, नरोत्तम, संदीप, महावीर, नरेंद्र, महिपाल, राकेश कुमार, मोहन लाल, पूर्व प्रधान कल्लू आदि ने कहा कि यदि पुल का शीघ्र ही निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें