संविदा कर्मियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिजलीघर पर धावा बोलकर मारपीट करने वाले के विरूद्व कार्रवाई न होने से क्षुब्ध संविदा कर्मियों ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर रोष जताया। संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे हड़ताल करेंगे।
बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी शाकिर अहमद और इकराम अहमद ने बताया कि किला क्षेत्र में एक व्यक्ति का कनेक्शन बिल बकाया होने के कारण काट दिया गया था। यह व्यक्ति दोबारा कनेक्शन लेने के लिए उन पर दबाव बना रहा है। जब उन्होंने उसे दोबारा कनेक्शन लेने के लिए अधिकारियों से मिलने की बात कही तो इस व्यक्ति ने मारपीट की। शाकिर ने बताया कि मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मामले में संविदाकर्मी शनिवार को पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी कि चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल सिंह, वीरसैन, शाकिर अहमद, इकराम अहमद, अनिल कुमार, कंवरपाल सिंह, रामरतन, संदीप कुमार, मुकुट, मांगेराम आदि शामिल रहे।