फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुर्जरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वन गुर्जरों को मुख्य धारा में लाने की मांग उठने लगी है। सोमवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सबका साथ सबका विकास की मंशा के अनुरूप वन गुर्जरों के उत्थान की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि सहारनपुर से सटी शिवालिक रेंज में बड़ी संख्या में वन गुर्जर निवास करते हैं। वह इस्लाम को मानने वाले हैं, मगर शाकाहारी हैं। वह गाय पालते हैं। सगोत्र विवाह नहीं करते। उनका रहन-सहन का तरीका पूरी तरह हिंदुओं वाला है। देश की आबादी के बाद सब कुछ बदला, मगर वन गुर्जर आज भी उसी दशा में हैं। जंगली जानवर कभी भी उनकी झोपड़ियां उजाड़ जाते हैं। पशुओं को खा जाते हैं। कभी किसी सरकार ने उनके उत्थान के बारे में नहीं सोचा। मगर उत्तराखंड सरकार ने अपने क्षेत्र के वन गुर्जरों को मैदानी इलाकों में बसाकर मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। चूंकि भाजपा की सोच सबका साथ सबका विकास की है तो इसी के तहत वन गुर्जरों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराकर मुख्य धारा में लाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में लोकेश गुर्जर, विजय सिंह, महीपाल सिंह, मनोज कुमार, संजय जंधेड़ा, गौरव चौहान, तेजपाल, वीरसेन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें