फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। शासनादेश के मुताबिक मानदेय का भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर एक जुलाई से हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर हुई बैठक में जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अक्तूबर 2016 से आंगनबाड़ी कर्मचारियों को चार हजार और सहायिकाओं को दो हजार रुपये मानदेय देनेे का शासनादेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि इस शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मचारियों को आज तक मानदेय देना शुरू नहीं किया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर एक जुलाई से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कमला शर्मा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में शबरी संकल्प योजना और 120 दिन में मानदेय में बढ़ोतरी करने का वादा किया गया था। गीता शर्मा सहित अन्य ने भी विचार रखे। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सोमवती, विनीता चौधरी, सुषमा, पुष्पा देवी, सुषमा रानी, राकेश रानी, बबीता, अनीता, उषा रानी, नीलम पांडे, गायत्री, विमलेश, जयदेवी, ममता, बबली, डिंपल, अरुण माला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें