फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों पर निगाह रखने को खरीदे जाएंगे बोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड में बनेंगे 14 वॉच टॉवर, आएगी मोटरबोट
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरनगर हैदरपुर वेटलैंड में अब शिकारियों पर निगाह रखने के लिए मोटरबोट खरीदी जाएगी। 14 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे, जिनका मकसद शिकारियों पर निगाह रखना और पर्यटकों को वेटलैंड का दीदार कराना होगा। मंडलायुक्त ने इन कामों के लिए 25 लाख रुपये जारी करने की संस्तुुति कर दी है।
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड को विकसित करने की योजना कई सालों से चल रही है। स्थानीय परिंदे, विदेशी परिंदे जो यहीं के होकर रह गए और प्रवासी परिंदों की दस्तक यहां होती है। वेटलैंड को और विकसित करने की योजना को बल देने के लिए कमिश्नर संजय कुमार ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने विगत दिनों परिंदों की सुरक्षा का जायजा लेने के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से 25 लाख की किस्त जारी करने की संस्तुति की है। वन विभाग के वन संरक्षक वीके जैन को तुरंत दस लाख की बोट और 14 वॉच टॉवर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर का कहना है कि जरूरत पड़ेगी तो और धनराशि का इंतजाम किया जाएगा। एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें