यदि आप सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में ट्रेन का सफर करने जा रहे हैं तो उसमें बदलाव कर लें। कहीं ऐसा न हो आप रेलवे स्टेशन पहुंच जाए और ट्रेन का इंतजार करते रहें। दरअसल, पठानकोट-जम्मूतवी सेक्शन में काम होगा। जिससे 14 सितंबर तक 14 ट्रेनें रद्द की गई हैं। रद्द की गई हेमकुंड एक्सप्रेस समेत सभी 14 ट्रेन सहारनपुर से होकर गुजरती है।
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के अनुसार फिरोजपुर मंडल के अधीन बड़ी ब्राहमणां स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। यह कार्य पठानकोट-जम्मूतवी रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग सेक्शन में 21 अगस्त से आरंभ हो गया है, जोकि छह सितंबर तक चलेगा। वहीं दूसरे सेक्शन पर सात से नौ सितंबर तक और तीसरे पर 10 से 13 सितंबर तक कार्य चलेगा। इस कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि तीन ट्रेनों को बीच रास्ते से रद्द, तीन को बीच रास्ते से संचालित किया जाएगा।
पूर्वांचल, बिहार, पंजाब के यात्री होंगे प्रभावित
- जो 14 ट्रेन रद्द की गई है, उससे पूर्वांचल, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के अधिक यात्री प्रभावित होंगे। ये सभी ट्रेन इन प्रांतों से होकर गुजरती है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- ट्रेन नंबर 14610 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस छह से 13 सितंबर तक
- 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस सात से 14 सितंबर तक
- 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सात व नौ सितंबर को
- 12470 जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस छह व आठ सितंबर को
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस नौ सितंबर को
- 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 04141 प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ व 12 सितंबर को
- 04142 उधमपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 व 13 सितंबर को
- 14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर योग नगरी एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 14605 यशवंतपुर-जम्मूतवी योग नगरी एक्सप्रेस 12 सितंबर को
- 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13 सितंबर को
- 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 11 सितंबर को
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 12 सितंबर को
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 13 सितंबर को
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें