फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: दंगा भड़काने के लिए गुलेल से घरों में फेंकते थे अंडे और पत्थर, अफजल समेत चार दबोचे, उगला पूरा सच

Fri, 26 Aug 2022 09:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दंगा भड़काने के लिए हिंदू के घरों में गुलेल से अंडे और पत्थर फेंकते थे। पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपने इरादों का पूरा सच उगल दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार युवकों ने देवबंद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। ये युवक देवबंद के ओवरब्रिज से गुलेल से धार्मिक स्थलों पर अंडे और पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को अंडे फेंकते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकड़ने के दौरान आरोपियों ने एक सिपाही को भी अपनी कार में डाल कर अपहरण करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी देहात सूरज रॉय ने इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवबंद कस्बे में कुछ युवकों द्वारा ओवरब्रिज से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे और पत्थर फेंकने की जानकारी मिल रही थी। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई। गुरुवार रात को पुलिस टीम ने ओवरब्रिज पर गुलेल से अंडे फेंक रहे चार युवकों की घेर लिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने कांस्टेबल कृष्ण गोपाल को पकड़ कर अपनी कार में डाल कर अपहरण करने का प्रयास किया। 

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अहमद, शहबान निवासी देवबंद, शादिक निवासी सरसावा और अफजल निवासी गोकुलपुरी दिल्ली के पास से गुलेल, 17 अंडे, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पहले ये यहां पढ़ते थे, जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

विज्ञापन

कई दिनों से फेंक रहे थे अंडे और पत्थर
एसपी देहात सूरज राय के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई दिनों से गुलेल से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे व पत्थर फेंक रहे थे। आरोपियों ने बताया कि यह काम हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर दंगा कराने के उद्देश्य से करते थे। 

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 

एसपी के अनुसार इन्होंने 20 अगस्त को तलहेडी चुंगी से पत्थर फेंके, 21 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में झांकी के ऊपर अंडे फेंके थे। मोहल्ला सराय में मंदिर और सैनी सराय में दुकानों में भी अंडे फेंके थे। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें