फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जिलों के खिलाड़ी उमड़े

Sun, 04 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए टीम की चयन प्रक्रिया शुरू की गई। चयन प्रक्रिया में 14 जनपदों के 158 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 
अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम लखनऊ से आए ओलंपिक रेफरी एवं उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनव्वर अंजार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, जिला जूडो संघ के संरक्षक एसी गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उच्च स्तरीय प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। सहारनपुर जिला जूडो संघ के मुख्य प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 19 से 23 नवंबर को गुजरात के वडोदरा में भारतीय जूडो महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

मुनव्वर अंजार ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष जूडो प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के सहयोग से लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर आरके शर्मा, आरएस पुंडीर, सौरभ गौतम, मनोज शर्मा, अरिमर्दन सिंह गौर, नीरज कांबोज आदि मौजूद रहे। चयन समिति में ओलंपिक रेफरी मुनव्वर अंजार, दीपक गुप्ता, संजय गिरी, प्रदीप त्यागी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संजय गुप्ता, सुहैल अहमद, राजीव शर्मा, महेश सैनी शामिल रहे। ट्रायल का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। चयनित टीम की घोषणा सोमवार को की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें