शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी देश की पहचान : त्यागी
सहारनपुर। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की पहचान पूरी दुनिया में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बनी है। यही वजह है कि आज पाकिस्तान को भारत के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को इसी दिशा में और सशक्त करने की जरूरत है।
शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला से विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। रैली में सहारनपुर महानगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले। रैली मुख्य बाजारों व मार्गों से होते हुए दिल्ली रोड के पार्श्वनाथ कालोनी स्थित भाजपा के नए कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। व्यापारियों, अधिवक्ताओं और नागरिकों ने रैली का स्वागत किया।
इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जीजान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि रैली में युवाओं की भीड़ देखकर लग रहा है कि देश में मोदी लहर जारी है। उन्होंने कहा कि ठगबंधन सहित अन्य दलों का चुनाव में कोई वजूद नहीं रह पाएगा।
महापौर संजीव वालिया, विधानसभा प्रभारी सुखदर्शन सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, तेज क्वात्रा, राहुल लखनपाल, अमित गगनेजा, महेंद्र सचदेवा भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान विस्तारक मनोज सैनी, महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, अमित गर्ग, मनोज ठाकुर, सुमित मलिक, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रमुख अमित वर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अरुण गुप्ता, वर्षा चोपड़ा, जसबीर मोघा, रमा गुप्ता, राजकुमार मक्कड़, नूतन शर्मा, रेखा धींगड़ा, रितिका शर्मा, विशाल दुआ, सर्विष्ट गुप्ता, विपिन सलूजा, पुनीत चौहान, विजय गुप्ता, रविंद्र शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, संजय गर्ग , नितिन सिंघल, अरुण गांगियान, संदीप रावत, सुमेर शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----------------------------------------------
मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल
सहारनपुर। भाजपा के बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली में भाग लिया। इन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुुर्दाबाद के नाए लगाए। इस दौरान रफीक, डाक्टर सरफराज, कारी अनवर, हाफिज वाजिद अली, मोहम्मद सुलेमान, शहजाद अंसारी, सरफराज, प्रिंस, नबी हसन, महबूब असांरी, मोहम्मद अनस, शहजाद, आसिफ अंसारी, मुर्तजा, शफीक उल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।