फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहादत को नमन तथा स्वच्छ सहारनपुर स्वस्थ सहारनपुर के नारे के साथ अमर उजाला तथा ए-वन साइकिल की तरफ से 24 फरवरी (रविवार) को ड्रीम राइडर्स साईक्लोथॉन साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के विजेताओं को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला तथा ए-वन साइकिल द्वारा वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सैनिकों को नमन करने के लिए यह आयोजन हो रहा है। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश भी रैली के माध्यम से दिया जाएगा। रैली का शुभारंभ रविवार सुबह दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी से होगा। रैली में प्रतिभाग करने वालों को सुबह सात बजे पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया जाएगा। साउथ सिटी से चलकर यह रैली दिल्ली रोड स्थित माउंट लिटरा स्कूल में पहुंचकर संपन्न होगी। वहां शहीदों के सम्मान में मोमबत्ती जलाई जाएंगी। रैली के आयोजन में योगेश दहिया, पंडित आरसी शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी, गौतम ज्वैलर्स और विभोर सिंघल भी सहयोगी हैं। रैली में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराना होगा, मोबाइल नंबर 8126562813 एवं 9897551101 नंबर पर कॉल करके पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें