फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाल और आकिब का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनाल और आकिब का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। उभरते क्रिकेटर आकिब खान और कुनाल त्यागी अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यूपी की अंडर-16 टीम से अंडर-19 टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि आकिब खान और कुनाल त्यागी दोनों मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए आईपीएल में कार्यरत मोहम्मद अकरम सैफी ने उनको कोचिंग के लिए बाहर भेजा था, जहां दोनों के प्रदर्शन में काफी सुधार आया और वह अंडर-16 टीम का हिस्सा बने। पिछले दिनों हुई अंडर-16 की प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने आठ मैचों की 16 पारियों में 80 विकेट लिए। आकिब ने 40 विकेट के साथ ही 160 रन भी बनाए, जबकि कुनाल ने 40 विकेट लिए। दोनों के प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन यूपी की अंडर-19 टीम में किया गया है। आकिब खान गांव संसारपुर के रहने वाले हैं, जबकि कुनाल त्यागी गांव खटौली से हैं। दोनों सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लतीफुर्रहमान ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 14 जनवरी को पुने में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेंगे। अकरम सैफी ने बताया कि आकिब और कुनाल के भीतर क्रिकेट को लेकर जो जुनून है वह उन्हें काफी आगे तक ले जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, पाल्ली कालरा, परविंदर सिंह, राजकुमार राजू, संजीव जखमोला, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल, आदिल खान, नईम सैफी, नरेंद्र कौशिक ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें