फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल से संबंधित योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य पेयजल और स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता सलाहकार रंजीत कुमार पांडेय ने पेयजल से संबंधित जानकारियां ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों को दी। ग्राम प्रधानों ने पेयजल से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने किया। इसके पश्चात पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता सलाहकार रंजीत कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधानों, सचिवों व खंड विकास अधिकारियों को पेयजल से संबंधित वित्तीय कार्य योजना, जल शुल्क, क्लोरीन, टंकी की सफाई, मॉडल पेयजल योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पाइप पेयजल योजनाओं से संबंधित गांवों में प्रत्येक परिवार पेयजल टैक्स और उसका लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधानों ने पेयजल योजनाओं के संचालन में आ रही दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया। सीडीओ रेनू तिवारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार सिंह, उपायुक्त शौकत अली, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें