फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक ही रात में तीस तमंचे के साथ तीस आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक ही रात में तीस तमंचे के साथ तीस आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने तमंचा रखने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया तो एक ही रात में पुलिस ने तीस तमंचा और साठ कारतूसों के साथ तीस लोगों को गिरफ़्तार कर लिया, जबकि सात लोगों को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हथियारों से आतंकित कर अंजाम दी जा रहीं डकैती, लूट और हत्या की वारदातों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकांश मामलों में तमंचों से ही वारदातें की जा रहीं हैं। जिस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने तमंचों को पकड़े जाने के निर्देश दिए। रविवार की रात से ही जिले भर में तमंचा पकड़ने के लिए अभियान चलाया। 12 घंटे चले अभियान में ही जिले भर में 30 तमंचे समेत तीस लोगों को दबोच लिया गया। जिनमें सर्वाधिक चार तमंचे बेहट पुलिस ने पकड़े और चार लोगों को ही गिरफ्तार किया गय। नकुड़ में तीन, रामपुर मनिहारन, चिलकाना, मंडी कोतवाली और सदर कोतवाली में दो दो तथा देवबंद, बड़गांव, सरसावा, बिहारीगढ़, मिर्जापुर, गंगोह, नानौता, तीतरो, फतेहपुर, गागलहेड़ी, नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, जनकपुरी एवं कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक-एक तमंचे के साथ एक-एक आरोपी गिरफ्तार किए। इन आरोपियों के पास से साठ कारतूस भी बरामद किए गए। इसके अलावा विभिन्न थाने में सात लोगों को सात चाकू समेत पकड़ा गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सख्त चेकिंग के दौरान तमंचे एवं कारतूस बरामद किए गए हैं। चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें