फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राले और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गत 2 दिनों में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर होने के चलते दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर माजरी निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार की गंगोह में मोटर रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार की देर शाम वह अपना काम निपटा कर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह शकरपुर से आगे सिंधली नदी के पुल पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी, लेकिन न पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस। ग्रामीणों ने एक प्राइवेट गाड़ी से उसे गंगोह सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे भाकियू नेता चौधरी देशपाल सिंह और अन्य गण्यमान्य ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें