फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की वाणी है गीता: ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भागवत गीता सब ग्रंथों का सार है। गीता भगवान श्रीकृष्ण की वाणी है। गीता को जीवन में आत्मसात करने से मनुष्य का कल्याण होता है। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में दूसरे दिन श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ चित्र विचित्र महाराज, अतुल जोशी महाराज, उत्तर प्रदेेेश विकास संघ के डायरेक्टर अजय चौधरी, प्रदीप धमीजा, संजय ने से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गीता पूजन व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला व रम्मी धवन ने कराया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता जीवन जीने की प्रेरणा है। वर्तमान दौर में बड़ो का सम्मान व माता-पिता सत्कार जैसे आदर्श बहुत कम होते जा रहे हैं। हम मोह माया में भटक रहे हैं। हमें धृतराष्ट्र वाली सोच से बचना चाहिए। धृतराष्ट्र अपने भाई व पुत्रों में भेदभाव करता था। इसके परिणाम स्वरूप ही कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ और कौरवों विनाश हो गया। गीता कहती है कि कर्म मत छोड़ो। कर्म जीवन का आनंद बन सकता है। जब हम गीता से प्रेरणा लेकर कर्म करेंगे तो जरूर मानव का कल्याण होगा।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन मनमोहन भरतरी, अध्यक्ष पवन किनरा, सुखदेव प्रसाद, अशोक मनकला, पंडित धीरज, कृष्ण भारद्वाज, कीमती लाल, अशोक पपनेजा, एसके गाबा, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, मुकेश दत्ता, नीतू तनेजा, रमेश नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें