फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस ट्रेनी अंकुश अग्रवाल ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तीन माह के लिए ट्रेेनिंग पर देवबंद में आए आईसीएस अंकुश अग्रवाल बृहस्पतिवार को विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के मोहतमिम से मुलाकात करते हुए वहां दी जानी वाली तालीम के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नगर आगमन के पहले ही दिन दारुल उलूम पहुंचे आईपीसी (ट्रेनी) अंकुश अग्रवाल शाम करीब 3.30 बजे संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। काफी देर तक दोनों के बीच वार्ता हुई। जिसमें मोहतमिम ने अंकुश अग्रवाल को जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और देवबंदी उलमा की कुर्बानियां, संस्था में दी जाने वाली तालीम, यहां छात्रों के रहन सहन और दारुल उलूम की स्थापना के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत अग्रवाल दारुल उलूम में स्थित लाइब्रेरी में पहुंचे। जहां उनकी अगुवाई कर रहे मौलाना मुकीमुद्दीन ने उन्हें एतिहासिक पुस्तकों के जखीरे के बारे में जानकारी दी। यहां से वह एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को देखने के लिए पहुंचे। जिसे देख उन्होंने उसकी जमकर प्रशंसा की। अंकुश अग्रवाल ने बताया कि उनकी बहुत पहले से इच्छा थी कि वह दारुल उलूम को करीब से जाकर देखे आज उनकी इच्छा पूरी हो गई। इस मौके पर खानकाह चौकी इंचार्ज साजिद अली, मौलाना मुर्तजा, मौलाना असजद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें