गंगोह। लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय में रासेयो द्वारा एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम और सुमैय्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने श्रमदान भी किया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने किया। प्रथम सत्र में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। द्वितीय सत्र में सांप्रदायिक सद्भाव विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। आकांक्षा ने प्रथम, सुमैय्या ने द्वितीय और निगम सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. वर्तिका ढिल्लन, सचिन खरे का सहयोग रहा।