फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनदीप मिस्टर और स्नेहा बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
गगनदीप मिस्टर और स्नेहा बनी मिस फ्रेशर
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। आईपीएस इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस दौरान फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन हुआ। इसमें गगनदीप मिस्टर और स्नेहा मिस फ्रेशर चुनी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। इसके बाद अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र तायल, सचिव आदेश गर्ग, गौरव, नितिन तायल, निदेशक डा. जेएस चैहान ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाया। संस्थान निदेशक जेएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। नवागंतुक छात्र-छात्राओं को जीवन में अग्रसर होने के लिए जरूरी टिप्स बताए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रोफेसर सुमित रोहिला और मंच संचालन बीएड छात्र जगमोहन एवं बीएससी छात्रा दिव्या और अंजलि गर्ग ने किया। अवनीश कुमार, आफरीन, प्रियंका रैंप वाक में पल्लवी, चीनू, उपासना, गगनदीप, मोहित, परमजीत, रोहित, आलोक ने एकल गीत और रजत, साबिर, सागर, मुस्तकीम, विक्रांत ने नाटक और हास्य प्रस्तुति से अनुज कुमार ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

फ्रेशर फीस्ट में बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र गगनदीप को मिस्टर फ्रेशर और बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा पाहुजा को मिस फ्रेशर चुना गया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अजय सैनी, अरुण शर्मा, अमित कपिल, अजय, गौरव अग्रवाल, मयंक सिंह पुंडीर, अखलद, सचिन कुमार, नवनीत और पारुल सैनी, श्वेता शर्मा, हया हसन, दीपक कुमार, सोमदास पांचाल, आकांक्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें