तीतरो (सहारनपुर)। गांव झाडवन में भारी वर्षा के कारण दो दर्जन मकान धराशायी हो गए। पीड़ित परिवारों को इंटर कालेज व प्राइमरी पाठशाला में शरण लेनी पड़ी।
गांव झाड़वन में बीते तीन दिनों से लगातार हुए भारी वर्षा के कारण बस्ती के पप्पू, वकील, गुलजार, लीलू, चरण सिंह, यशपाल, सोम, अतीक, अरविंद, रतन, जुम्मा, लियाकत, तेजपाल, मीरहसन, इकराम, निसार, अनवर, मो. हसन, निसार अहमद आदि के मकान गिरने से घरों में रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इकराम, निसार, अनवर, राजू ने बताया कि उनका सभी सामान बरबाद हो गया। उन सभी के परिवारों को प्राइमरी पाठशाला व इंटर कालेज के कमरों में शरण लेनी पड़ी है। पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। उधर, एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को गांव में भेज कर नुकसान का आंकलन करा मुआवजा दिलाया जाएगा।