फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जुलाई तक गन्ना सर्वे के आंकडे फीडिंग कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जुलाई तक गन्ना सर्वे के आंकडे़ फीडिंग कराने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने शुक्रवार को आगामी पेराई सीजन की तैयारी और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना सर्वेक्षण का ग्रामवार प्रदर्शन और कंप्यूटर फीडिंग कार्य 30 जुलाई तक पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना भवन सभागार में आयोजित बैठक में उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों एवं सचिवों को निर्देश दिए कि 30 जुलाई तक गन्ना सर्वेक्षण के आंकड़ों को कंप्यूटर में फीडिंग कराने का कार्य पूरा करा लिया जाए। कहा कि फर्जी गन्ना लिखवाकर गन्ना सप्लाई करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों की सूूची तीन दिन में उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिये प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने चीनी मिलों के प्रबंधकों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी चीनी मिल 30 अक्टूबर से पहले मरम्मत कार्य पूरा करा लें। ताकि पेराई सीजन शुरू करने में देरी न हो। सहायक चीनी आयुक्त सुभाष चंद आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें