फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में गन्ने का रकबा दस फीसदी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तमाम परेशानियों के बावजूद भी गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है। नतीजा यह है कि इस बार जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल दस फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र से पूर्व जनपद की चीनी मिलें गन्ने की कमी से जूझ रही थी, किंतु अब जनपद के गन्ना किसानों द्वारा इतना गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा दिया है कि जनपद की चीनी मिलों को आगामी पेराई सत्र में गन्ने की ना केवल पर्याप्त उपलब्धता रहेगी, बल्कि उनके पसीने भी छूटने तय हैं। पेराई सत्र 2018-19 के लिए कराए गए गन्ना सर्वेक्षण के आधार पर गत वर्ष की तुलना में इस बार गन्ना क्षेत्रफल में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जनपद में गन्ने का कुल क्षेत्रफल 91 हजार 984 हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख एक हजार 292 हेक्टेयर हो गया है।
चीनी मिलवार गन्ना क्षेत्रफल की स्थिति
सरसावा---------------------12241 हेक्टेयर
नानौता---------------------- 16597 हेक्टेयर
देवबंद-----------------------27500 हेक्टेयर
गागलहेड़ी---------------------6978 हेक्टेयर
गांगनौली----------------------17757 हेक्टेयर
शेरमऊ-----------------------19124 हेक्टेयर
ऊन---------------------------273 हेक्टेयर
थानाभवन----------------------822 हेक्टेयर

गन्ना सर्वे प्रदर्शन में भागीदारी करें किसान : डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में गन्ना विकास विभाग द्वारा कराए गए गन्ना सर्वे का ग्रामवार प्रदर्शन कार्य संबंधित विभागीय कर्मचारियों और चीनी मिलों द्वारा किया जा रहा है, किसान भाई अपने गन्ना क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति , पेड़ी एवं पौध का मिलान अपने गन्ना सुपरवाइजर और चीनी मिल कर्मचारी से मिलकर अवश्य कर लें, ताकि उन्हें आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति करने में कोई समस्या ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें