नए वोट बनवाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा
सहारनपुर। नए वोट बनवाने के लिए भाजपा ने अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। महानगर के प्रत्येक वार्ड में एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभारी बनाया है, जो बूथ अध्यक्षों और बीएलओ के साथ घर-घर जाकर वोट बनवाएंगे।
चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर महानगर प्रभारी राजीव गर्ग ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि महानगर के प्रत्येक वार्ड में एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो 20 जुलाई से पहले बूथों का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात बूथ अध्यक्षों और बीएलओ के साथ घर-घर जाकर नए वोट बनवाएंगे। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, मनोज सैनी, राकेश जैन, शीतल बिश्नोई, अनिल मित्तल, मनोज ठाकुर मौजूद रहे।