रामशरण दास की प्रतिमा लगाने की मांग
सहारनपुर। हसनपुर चौराहे पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हसनपुर चौराहे से बड़गांव तक राजवाहा पटरी का नाम भी रामशरण दास के नाम पर रखने की मांग की।
सोमवार को ज्ञापन सौंपने से पहले वीरेंद्र गुर्जर, परीक्षित वर्मा और ओमपाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने हसनपुर चौराहे पर रामशरण दास की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। अब हसनपुर चौक और राजवाहा पटरी बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन आज तक उनकी प्रतिमा लगाने का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि रामशरण दास गुर्जर समाज के गौरव थे, उनकी प्रतिमा नहीं लगाई गई तो आंदोलन होगा। इसमें राहुल चहेडी, सुदेश गुर्जर, संदीप चेयरमैन, विपिन, सुंदर पंवार, चरण सिंह, नीरज चौधरी, लोकेश गुर्जर, प्रवीण राठौर, अमित, करण गुर्जर, धर्मेंद्र चौधरी, महावीर, अमर सिंह, सोनू चौधरी, रूचिन प्रधान, संजय, विनोद गुर्जर आदि रहे।