फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बैठक, सतर लाख के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में करीब 70 लाख रुपये के विकास संबंधी प्रस्तावों पर चरचा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में मुफ्फराबाद विकास खंड प्रमुख उमेश देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। इन पर चरचा के बाद सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। संचालन कर रहे बीडीओ राहुल वर्मा ने ब्लाक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सीसी रोड, खड़ंजे, तालाबों के सुंदरीकरण, नाला निर्माण आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रागिब अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, नरेश स्वामी, प्रधान गुल सन्नवर, अनुज कांबोज, नाथीराम, सुनील कुमार, राजेंद्र सैनी, मांगेराम, संजय सैनी, बदरुजमां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें