फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री अमरनाथ यात्रा सेवा संघ के तत्वावधान में 56 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र राहुलकांत, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को नारियल तोड़ व फीता काटकर रवाना किया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अमर नाथ सेवा संघ के तत्वाधान में श्रद्धालुओं का एक जत्था माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी आदि कई धार्मिक स्थानों के दर्शन कर बाद में बाबा बर्फानी के लिए रवना होंगे। जत्थे के रवाना होने से पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया। इस मौके पर संघ के प्रधान रोहिताश, मनोज उप प्रधान, संजय गुप्ता, चौधरी प्रदीप, चौधरी जोगेंद्र, आबिद हसन, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार, राजेश गोयल, धीरज रोहिला, अमित खरबंदा, बबलू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें