सहारनपुर। ईद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। नगरायुक्त ने ईद की नमाज को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने ईदगाह के आसपास सफाई शुरू कराई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। चांद का दीदार हुआ तो 14 जून को ही ईद हो सकती है।
अंबाला रोड स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ईदगाह पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी। जेसीबी और सफाई कर्मचारी लगाकर साफ-सफाई कराई। मुस्लिम समाज के लोगों से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राय ली। नगरायुक्त ने खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देेश दिए। उन्होंने बताया कि ईदगाह में नमाज के लिए व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। इस दौरान पार्षद मंसूर बदर सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो 18
इस बार दो हो सकते हैं अलविदा जुमा: फरीद
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि इस बार दो अलविदा जुमा हो सकते हैं। 13 जून को चांद दिखाई दिया तो 14 जून को ईद मनाई जाएगी। आठ जून (आज) भी अलविदा जुमा मानकर नमाज अदा करें। 13 जून को चांद नहीं दिखाई दिया तो 14 जून को अलविदा जुमे की नमाज अदा होगी।