फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक फोटो से महिला मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ की घोर लापरवाही सामने आई है। घटना सोमवार देर रात की है, जब एक महिला मरीज के बेड की बगल में पड़े बेड पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा मिला। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद से जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के ठीक पीछे आइसोलेशन वार्ड बना है। आम तौर पर यह वार्ड संक्रामक रोगों से ग्रस्त मरीजों को अलग रखने के लिए होता है, जिससे सामान्य मरीजों को परेशानी न हो। इसी आइसोलेशन वार्ड की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बेड नंबर तीन पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा है। उसी की बगल के बेड पर एक महिला मरीज लेटी है। प्रथम दृष्टया लेटा हुआ व्यक्ति मरीज नहीं हैं, क्योंकि वह जिस बेड पर लेटा है उस पर न तो बेडशीट बिछी है और न ही अन्य सुविधाएं नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि जिस समय व्यक्ति नग्न अवस्था में बेड पर लेटा है उस समय आइसोलेशन वार्ड का स्टाफ कहां था। नग्न अवस्था में पड़ा व्यक्ति किसी महिला मरीज के साथ गलत हरकत भी कर सकता था। ऐसे में जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
--------------------------------------
वार्ड के भीतर बेड पर किसी पुरुष के नग्न अवस्था में होना गंभीर मामला है। तब यह गंभीरता और बढ़ जाती है, जब महिला मरीज भी उसी वार्ड में भर्ती हो। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सत्य सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें