फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी हरियाणा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। यमुना खादर क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य दो वर्ष बाद शुरू हो गया है। बजट के अभाव में पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ था। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल निर्माण के लिए साढे़ तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि गंगोह कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर घाट और हरियाणा के जिला करनाल क्षेत्र के शेरगढ़ टापू के यमुना घाट पर सरकार की सड़क के रास्ते राज्यों को जोड़ने वाली इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत 2010 में पुल का निर्माण शुरू किया गया था। उस वक्त पुल निर्माण की समयावधि 24 माह रखी गई थी, लेकिन पुल का निर्माण धीमी गति से शुरू होने से बजट बढ़ गया था। जिसके चलते पुल निर्माण की लागत बढ़ती चली गई। 29.30 करोड़ के बजट को पुन: करीब 52.50 करोड़ रुपये की लागत का बजट बताकर सरकार के सामने पेश किया गया। 80 प्रतिशत पूरे हो चुके पुल का निर्माण बजट के अभाव में गत 2 वर्षों से अधर में लटका पड़ा था। जिसकी फाइल केंद्र और राज्य सरकार के बीच में घूम रही थी। अब लोक निर्माण विभाग द्वारा अधर में पडे़ पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। धनराशि जारी होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पुल पर निर्माण कार्य शुरू होने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें