कराटे चैंपियनशिप में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा
अंबेहटा। हरिग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रणदेवी में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया गया।
हरि ग्रुप इंस्टीट्यूशन रणदेवी में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में नेपाल, भूटान के अलावा भारत के करीब 310 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के 39 बच्चों ने भाग लिया था। बेहतर प्रदर्शन कर 13 बच्चों ने गोल्ड, 13 ने सिल्वर व 13 बच्चों ने ब्राउज मेडल हासिल किए थे। पदक जीतने वाले बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतने वाले बच्चों मे अक्षित चौधरी, उज्ज्वल पंवार, रमनजीत कौर, अगरीमा सिरोही, खुशी सैनी, फारूख, जिया, मयंक कुमार, आकांशा, उदय, शिवम, आयुष, सिल्वर मेडल जीतने वालों में स्वाती सिंघल, अना चौधरी, नमन गुप्ता, वंश कुमार, वंश राजपूत, वैदिका, देव सैनी, अंतरिक्ष, अनमोल, महक जिंदल, अनवेशा सैनी, हुसैन, जानवी सैनी, ब्राउज मेडल हासिल करने वालों में रिद्म चौधरी, आर्यन चौधरी, शगुन वर्मा, सुखमोल सिंह, हर्षदीप, रनदीप, अनस, यश पंवार, नासिर, वसीम, भारत कुनाल, जियाउर्रहमान, चित्रांश शामिल है। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने बताया कि चैंपियनशिप की मुख्य ट्राफी भी स्कूल के बच्चों ने ही जीती है। 23 से 26 मई तक नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए भी विद्यालय के बच्चों का चयन हुआ है। अंकुर अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, निखिल आर्य, हर्षित आर्य, आकाश कुमार, अभिनव सिंघल, महक सिंह, सचिन कुमार, पल्लवी जैन, रिचा गुप्ता, नीता चौहान, गायत्री मौजूद रहे।