फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में गुरु तेग बहादुर स्कूल की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में गुरु तेग बहादुर स्कूल की शानदार जीत
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित आठवीं अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम चैंपियन बनी। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम ने दून वैल स्कूल को सात विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून वैली स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गवाकर 183 रन बनाए। मयंक ने 79 और फैसल ने 46 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल के लिए लक्ष्य ने चार विकेट चटकाए। 184 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम की शुरूआत शानदार रही। पूरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन की टीम ने 2.5 ओवर शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए और सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अखिल ने 58 और अभिजीत ने 43 रन बनाए। दून वैली की ओर से फैसल और वंश को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच अखिल, जबकि मैन ऑफ द सीरीज दून वैली स्कूल की टीम के मयंक को चुना गया। अंपायर सचिन और नदीम रहे, जबकि स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। मुख्य अतिथि रहे आयकर विभाग के आरसी सोनकर ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर फुरकान कुरैशी, नीशु राणा, अखिलेश भार्गव, ऋषि चौधरी, बिलाल अहमद, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं क्रिकेट एकेडमी जीती
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में साईं क्रिकेट एकेडमी ने एसएसबीए क्रिकेट एकेडमी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 181 रन ही बना सकी। इस प्रकार साईं क्रिकेट एकेडमी ने दस रन से जीत दर्ज की। इस मौके पर भूपेंद्र कच्छल, राकेश शर्मा, राजन, रोमेश, अवनीश, विकास, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें