फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवांश कार्बन बढ़ाने को स्थापित वर्मी कंपोस्ट यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मृदा में लगातार घट रही जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सभी विकास खंडों के आबाद राजस्व ग्रामों में एक वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना की जाएगी। इसमें छह हजार रुपये का अनुदान चयनित किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

भूमि से जीवांश कार्बन की मात्रा घटने से फसलों की उत्पादकता पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग एक योजना चला रहा है। जिसके तहत सभी आबाद राजस्व ग्रामों में एक वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना की जाएगी। जिससे किसान फसल अवशेषों से कंपोस्ट खाद तैयार कर अन्य किसानों के लिए आदर्श बन सके। इसमें एससी के लिए आरक्षित ग्राम सभाओं में एससी और महिलाओं के लिए आरक्षित ग्राम सभा में महिला किसान का ही चयन किया जाएगा। चयन का आधार पहले आओ, पहले पाओ रहेगा।
उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि सभी आबाद राजस्व ग्रामों में एक वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना की जाएगी। एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की लागत 8000 रुपये आती है। इसके निर्माण पर कृषकों को केंद्र सरकार द्वारा लागत मूल्य का 50 प्रतिशत एवं राज्य सरकार की ओर से विशेष अनुदान 25 प्रतिशत दिया जाएगा। कुल अनुदान 75 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6000 रुपये तक, जो भी कम हो दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें