फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट/छुटमलपुर/नकुड़/गंगोह/बड़गांव/चिलकाना (सहारनपुर)। बुधवार की शाम आए तेज तूफान से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। धूल भरी तेज आंधी ने जहां बेहट फल पट्टी में जबरदस्त नुकसान किया है, वहीं जिले के कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन

बेहट, सलेमपुर गदा, मिर्जापुर पोल, रायेपुर आदि बिजलीघरों से देहात की आपूर्ति लाइनों पर पेड़ गिरने और जगह-जगह विद्युत पोल उखड़ने से आपूर्ति ठप हो गई है। बेहट बिजलीघर से जुडे नौगांवा फीडर के दस पोल, मिर्जापुर बिजलीघर से जुड़े शेरपुर पेलो, कासमपुर, पाडली एवं मिर्जापुर फीडर के करीब 40 से 45 पोल टूट गए हैं। घघरौली गांव में ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया। आंधी में 40 प्रतिशत आम की फसल का नुकसान होने से बाग मालिक परेशान हैं।
छुटमलपुर क्षेत्र में भी आंधी से बिजली लाइन गिर गई जिससे कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। बाग ठेकेदारों मुनफैद, उमेश कांबोज, हरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जगदीप सिंह आदि का कहना है कि आंधी से आम की काफी फसल नीचे आ गिरी।
विज्ञापन

नकुड़ में सहारनपुर रोड पर कई पेड़ टूट कर गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। आसपास के ग्रामीणों ने टूटे पेड़ों को सड़क से खींचकर एक साइड किया उसके बाद ही वाहनों का आना जाना शुरू हो पाया।
गंगोह में आंधी से खेतों में पड़ा किसानों का भूसा उड़ गया। वहीं बूंदाबांदी से गेहूं की फसल भीग गई है।
बड़गांव में आंधी थाना प्रांगण में लगा होर्डिंग्स एवं कस्बे में दुकान के बाहर लगे बोर्ड तथा टीन शेड हवा में उड़ कर दूर जा गिरे।
चिलकाना में तेज आंधी से बाईपास रोड पर लगे जनरेटर से चलने वाली स्ट्रीट लाइट के दो खंभे टूट कर सड़क पर जा गिरे। एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें