सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जीएसटी में संशोधन किए जाने की मांग की।
अध्यक्ष राधे श्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। राधेश्याम नारंग, सरदार जसवंत सिंह बत्रा, नरेश गोयल ने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं और कठिनाईयों के चलते व्यापारी व्यापार मुक्त होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार की जीएसटी प्रणाली से व्यापारी पूरी तरह परेशान है। व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें। उन्होंने वर्तमान की जीएसटी प्रणाली को खत्म कर एकल बिंदु जीएसटी लागू की जाएं। जो राजनीतिक दल एकल बिंदु जीएसटी का समर्थन करेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में व्यापारी उसी दल का समर्थन करेंगे। अनुराग मलिक, विवेक चावला, नदीम कुरैशी, आशीष वैश्य, सरदार महेंद्र सिंह दुआ, विवेक शर्मा, दानिश आजम, विरेंद्र कुमार बहल, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, जगदीश पपनेजा, भारत कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, दीपक जैन, अमित माहेश्वरी, अनिल धारिया, संजय तिवारी, अशोक कालिया, जुनैद खान, ज्ञानचंद सचदेवा, विनोद अनेजा, मुकेश सेठी, विजय खुराना आदि मौजूद रहे।