फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

भगत सिंह वर्मा ने गृहमंत्री को बताया कि जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ेगी तब तक देश आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा। उन्होंने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल दिलाने, चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने, किसानों को प्रेसमड मैली नि:शुल्क दिलाने, घटतौली करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई करने, गन्ना समितियों का कमीशन बढ़ाने, शस्त्र लाइसेंस की फीस पूर्व की भांति 60-100 रुपये करने, गेहूं का मूल्य 5000 रुपये, धान का 7000 रुपये, सोयाबीन का 5000 रुपये, चीनी का 5000 रुपये, कपास का 10 हजार रुपये और आलू का 1000 रुपये क्विंटल करने की मांग की। साथ ही किसान की आय सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय किसान आय आयोग गठित करने और गन्ने से सीधे एथनॉल बनाने की 100 फैक्टरी लगाने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. एसके काकरान, राजेंद्र सिंह मान, हाफिज मुर्तजा त्यागी, आसिम मलिक, कृष्णपाल सिंह, चौधरी मांगेराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें