फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्टेट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव फंदपुरी में आयोजित बैठक में युवा नेता अतुल फंदपुरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले में स्टेट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद जिले में विश्वविद्यालय नहीं होने से छात्र छात्राओं को दूसरे राज्यों शिक्षा प्राप्त करने जाना पड रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में युवा नेता ने कहा कि उत्तराखंड बनने से पहले जनपद में रुड़की विश्वविद्यालय था, लेकिन बंटवारे के बाद जनपद वासी एक विश्वविद्यालय के लिए तरस गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है। जनपदवासी छात्र छात्राओं की परेशानी को देखते हुए एक विश्वविद्यालय की स्थापना जल्द की जानी चाहिए। धनपाल सिंह, पवन सिंह रावल, राजकुमार प्रधान, रामधन सिंह, रोहताश प्रधान, कर्मवीर प्रधान, आशु अग्रवाल, रजत चौधरी, ललित चौधरी, हर्षवर्धन सिंह, प्रांजल, अमित कौशिक, मोहित राणा, अक्षय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें