अतिक्रमण हटवाया
नगीना। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगीना में गांधी मूर्ति से लेकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चला। अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों से एसडीएम व अधिशासी अधिकारी के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रशासन ने चेतावनी दी है की शहर में अतिक्रमण नहीं करने के लिए आएगा।
एसडीएम गजेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका इंद्रपाल सिंह की देखरेख में अतिक्रमण अभियान गांधी मूर्ति से शुरू हुआ ।प्रशासन ने जेसीबी मशीन से सबसे पहले गांधी मूर्ति पर अतिक्रमण कर रही दुकानों को हटाया। बाद में इसी मार्ग पर स्थित करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया। कुछ दुकानों पर लोहे के बने जीनों को भी गिरा दिया गया। नगीना धामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तुलाराम रेस्टोरेंट, मोहन स्वीट्स, तथा इनके आस-पास की दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी जेसीबी मशीन लगाकर हटवा दिया गया। नगर के कुछ व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध करने पर भी प्रशासन ने व्यापारियों की कुछ नहीं सुनी। अतिक्रमण अभियान बराबर जारी रहा। इस संबंध में कुछ व्यापारियों का यह भी कहना था की हम लोग नगरपालिका का किराया भुगतान करते हैं । और उनके द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद भी दुकानों को नुकसान पहुंचा है। समाचार भेजे जाने तक अतिक्रमण अभियान नगीना कोतवाली मार्ग पर जारी है। इधर अतिक्रमण किए जाने के विरोध में व्यापारी गण एकजुट होना शुरू हो गए।