फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कस्बे के शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में राम नवमी के उपलक्ष्य में बैंड बाजों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सुंदर झांकियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे का रामचरित्र अखंड पाठ किया गया। उसके विराम के बाद विधि पूर्वक यज्ञ किया गया। शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग व बुग्गा वाला रोड से होते हुए वापस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। कमेटी अध्यक्ष नगेन्द्र कुमार, धर्म देव जी महाराज, रामकुमार शर्मा, दिनेश चौहान, जयपाल काम्बोज, यशपाल प्रजापति, बिजेन्द्र शर्मा, तपेन्द्र सैनी, महिपाल राठौर, सुनील जयसवाल, जयमल सिंह, संजय सैनी एडवोकेट, बिनोद कुमार गुप्ता एडवोकेट, मोहित काम्बोज, देवेन्द्र धीमान, प्रशान्त मेनवाल, अमीत धीमान, अंकुश शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें