देवबंद (सहारनपुर)। महिला सभासद व मेला चेयरमैन सुधा गांधी ने एक सभासद पर अभद्रता करने तथा बीच बचाव को आए पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
महिला सभासद व मेला चेयरमैन सुधा गांधी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला गुजरवाड़ा निवासी सभासद प्रवेज उर्फ शाह फैसल पर आरोप लगाया कि वह मेला कमेटी की बैठक में तमंचा लेकर आया। जब इसका विरोध किया गया तो आरोप है कि वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। जब पति बीच-बचाव को आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं बैठक में मौजूद अन्य सभासदों ने उनकी जान बचाई। बाद में उक्त सभासद तमंचे को हवा में लहराता हुआ फरार हो गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सभासद प्रवेज ने स्वयं पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।