फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिलेगी एमआरआई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही एमआरआई की सुविधा मिलेगी। शासन ने सभी मंडलीय जिला अस्पतालों में एमआरआई सुविधा देने का निर्णय लिया है। इनमें सहारनपुर भी शामिल है। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से भवन निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए 43 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन

एमआरआई के तहत शरीर के किसी भी हिस्से की जांच की जा सकती है। निजी चिकित्सकों के पास भी यह सुविधा नहीं है। जिन चिकित्सकों के पास यह सुविधा है वहां इसकी फीस बड़ी महंगी है। ऐसे में आम आदमी या तो इस जांच से दूर भागता है या फिर जेब ढीली करता है। यही वजह है कि सरकार ने सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में एमआरआई की सुविधा प्रदेश के सभी मंडलीय जिला अस्पतालों में देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक अस्पताल को 96 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी, जिसमें अलग से भवन बनाया जाएगा और मशीन खरीदी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 43 लाख नौ हजार 538 रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने इसे जनहित में सरकार का बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें