फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडीक्राफ्ट आर्टीजन एंड एक्सपोर्टस एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया हैंडीक्राफ्ट बोर्ड का स्थानीय कार्यालय मेरठ शिफ्ट करने के विरोध में हैंडीक्राफ्ट अर्टिजन्स एंड एक्सपोर्टस एसोसिएशन ने बोर्ड के असिस्टेंट डायरेक्टर पुलकित जैन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इससे काष्ठ कला उद्योग को भारी झटका लगेगा।
विज्ञापन

शनिवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विकास आयुक्त हस्तशिल्प का कार्यालय यहां पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख अब्दुल मजीद एवं महासचिव त्रिलोक चंद जैन के प्रयासों से खुला था। इसका उद्देश्य यह था कि स्थानीय स्तर पर काष्ठ कला के कारीगरों और निर्यात को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वुड सीजनिंग प्लांट को हरियाणा के किसी व्यक्ति को किराए पर दे दिया है। अब यह कार्यालय बंद करके केंद्र सरकार दूसरा झटका देना चाहती है। सरकारों के इस रुख के चलते कारीगर से लेकर उद्यमी तक भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष इकबाल एमए, महासचिव आरिफ खान, शाहनवाज हुसैन, ताहिर अली, अहमद मलिक, असद अहमद, कामिल खान, नैयर अली, नौशाद अहमद, दीपक मित्तल, मुकेश गुप्ता, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें