फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरा हो जाएगा ढमोला अतिक्रमण का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी के अतिक्रमण का सत्यापन कार्य आज पूरा होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध चिह्निकरण का कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक केवल 7-8 गाटों का सत्यापन होना बाकी था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौँपी जाएगी।
विज्ञापन

ढमोला नदी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने कमान संभाल रखी है। उन्होंने राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ढमोला नदी में अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम सौंप रखा है। सोमवार को उनके द्वारा की गई समीक्षा में ज्ञात हुआ कि अभी 7-8 गाटों का सत्यापन कार्य बचा हुआ है। जिसे मंगलवार को पूरा कर लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। मंगलवार तक इसे पूरा कर पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद बैठक कर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें