फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन ख रीदने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने का विरोध
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। कूड़ा निस्तारण के लिए सहारनपुर नगर निगम द्वारा गांव माटकी झरोली के पास भूमि क्रय किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आसपास के गांवों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत कर एक कमेटी का गठन किया, जो डीएम से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।
नगर निगम सहारनपुर बेहट क्षेत्र के गांव माटकी झरौली व ताजपुरा के पास हाईवे किनारे कूड़ा डालने के लिए करीब 60 बीघा भूमि खरीदने का प्रस्ताव पारित किया है। इसकी खबर लगते ही रविवार को गांव माटकी झारौली में क्षेत्र के ताजपुरा, रेहडी मोहद्दीनपुर, दाउदपुरा, माल्हाहेड़ी, घुन्ना, घान्ना, रंडोल, पानसर महेश्वरी आदि गांवों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों का कहना था कि नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने के लिए खरीदी जा रही जमीन आबादी के पास है और उसके चारों ओर करीब 500 बीघा आम के बागान है, साथ ही सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी जाने के लिए भी यही एक सड़क मार्ग है। यदि यहां नगर निगम द्वारा कूड़ा डलवाया गया तो क्षेत्र में दुर्गंध होने के साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। पंचायत में आसपास के मदरसे, स्कूल संचालकों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कूड़ा निस्तारण के लिए किसी अन्य स्थान पर भूमि का क्रय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में सर्वसम्मति से एक कमेटी गठित की गई, जो सोमवार को 11 बजे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम से इस संबंध में वार्ता करेगी। पंचायत में राशिद, मोहतरम, आमिर, विश्वास चंद त्यागी, आजम, कामिल, सुदेब, सोमेश त्यागी, अरशद, इकराम, सुनील, दानिस, खुर्शीद, बिट्टू त्यागी, मुकर्रम, खालिब, धर्मपाल, जहागीर, मिंटू राणा, सुभाष त्यागी, अमन, फुरकान, समद प्रधान, नीरज, नौशाद, सोनू, आशु, सगीर, मो. इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें