फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सतापक्ष के दबाव में मुकदमा दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सत्तापक्ष के दबाव में मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

देवबंद। जखवाला गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर विनोद शर्मा पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबकि विनोद शर्मा एक समाजसेवी हैं। सोनू शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन झूठे मुकदमे दर्ज कर जनता के साथ मनमानी कर रही है। अध्यक्षता मुकेश शर्मा व संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। इस मौके पर अनुज शर्मा, गौरव शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, रविंद्र शर्मा, अंकित शर्मा आदि रहे।

गुरु रविदास जाटव समाज समिति की कार्यकारिणी गठित
देवबंद। मोहल्ला रविदास मार्ग जाटव नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जाटव समाज समिति की बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें संस्थापक ललित कुमार, राजपाल सिंह, ब्रजपाल व प्रमोद कुमार ने पदाधिकारियों की घोषणा की। उग्रसैन जाटव को अध्यक्ष, चंद्रपाल जाटव महामंत्री व दिनेश जाटव को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने 30 जनवरी को संत शिरोमणि रविदास जी का 641वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। ललित जाटव ने बताया कि शोभायात्रा का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी व सभासद सुधा गांधी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम शहीदों की याद में आज
देवबंद। भारत विकास परिषद (मेन शाखा) के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 28 जनवरी को देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम शहीदों की याद में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष डा. अमित वशिष्ठ व सचिव अमित सोनी ने दी। इस मौके पर विवेक तायल, राजेश सिंघल, अंकित सोनी, रोबिन अग्रवाल, राहुल गर्ग, अनूप राणा, सोहन कुच्छल, सतबीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें