फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीके पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया। डीएम ने कहा कि 25 व 26 जनवरी को रात्रि में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 26 जनवरी को प्रात: छह बजे प्रभातफेरी जनकनगर स्थित गांधी आश्रम से निकाली जाएगी, जो घंटाघर, नेहरू मार्केट, फव्वारा चौक, पंसारी बाजार, सराफा बाजार, चौकी सराय, लोहानी सराय होकर गांधी पार्क में संपन्न होगी। प्रभातफेरी के दौरान पंसारी बाजार स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। गांधी पार्क में ध्वजारोहण व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान में सभी अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे। महानगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को पथ प्रकाश व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन के मैदान में परेड का आयोजन किया जाएगा। डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम छह बजे जनमंच सभागार में किया जाएगा। उन्होंने शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। एडीएम (इ) एसके दुबे, सीडीओ संजीव रंजन, एसएसपी बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें