क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जनपद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उदघाटन राममूरत यादव, जसवंत गुरु और पारस छाबड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में कुल 66 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया। समापन पर गुलाब सिंह राणा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, लोकेश चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रवीण यादव, संजीव पाहवा, योगेश राठी, रामशरण, ब्रिजेश कुमार, अवनीश कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता का परिणाम
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
40 किलोग्राम आर्यन निखिल बंधन कुमार
45 किलोग्राम मंथन गुर्जर गुलशन राय अनुदीप चौधरी
50 किलोग्राम राकेश कुमार मुकुल पंवार सचिन कुमार
55 किलोग्राम नीरज यादव गौरव चौधरी गौतम पंवार
60 किलोग्राम रोपिन कुमार मोनू यादव मुइन मलिक
66 किलोग्राम मोहम्मद नौशाद महेश कुमार भाष्कर राघव
74 किलोग्राम अंजुल गुर्जर सिद्घार्थ सिंह अक्षय कुमार
84 किलोग्राम जयंत चौधरी मोहम्मद शाहमुन अनिकेत वालिया
96 किलोग्राम निखिल तोमर अभिषेक चौधरी राजकुमार
96 किलोग्राम से अधिक जय कुमार अमन चौधरी राजकुमार
ओपन बालिका सुहानी सिंह रूबी तपस्या/महसर