देवबंद (सहारनपुर)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में सिख समुदाय के लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के विरोध में बुधवार को सिख समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। लोगों ने केंद्र सरकार से विश्व पटल पर पूरे मामले को उठाने की मांग की गई।
सभासद प्रतिनिधि स. बालेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के लोगों ने रेलवे रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में सिख और हिंदू समाज का जमकर शोषण किया जा रहा है। इसका उदाहरण पाकिस्तान के पश्चिम प्रांत के खैबर पख्तूनख्वा के हंगू जिले में कट्टरपंथी लोगों द्वारा सिख समुदाय के लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी सरकार के नेता से लेकर अधिकारी शामिल है। पूर्व सभासद रवि होरा ने कहा कि सिख समाज का इतिहास बलिदानी कौम के नाम से जाना जाता है। समाज के लोगों पर अत्याचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुतला दहन करने वालों में गुरजोत सेठी, लवली सूरी, प्रवीण, सुशील कुमार, अनिल, सरदार चद्रंदीप उर्फ कालू, गगन गिरधर, सतीश अरोडा, राजन छाबडा और राकेश आदि मौजूद रहे।