फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनभर झांकियां शामिल रही। राजपुरा पंजाब से आई गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व गुरुद्वारे पर लंगर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। नगर कीर्तन मेन बाजार, बस स्टैंड, जीटी रोड होता हुआ गुरूद्वारे पर पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के आगे महिलाएं झाडू लगाती चल रही थी। बैंडबाजे अपनी धुनों पर वातावरण को भक्तिमय बनाये थे। पंजप्यारे व गतका पार्टी द्वारा दिखाये गये तलवार बाजी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में कस्बे समेत पनियाली, कुराली, पुण्डैन, माही आदि गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार जीत सिंह, सरदार कृपाल सिंह, सरदार गुलजार सिंह, प्रीतम सिंह, रमेश धींगडा, प्रदीप कुमार, गौरव, सरदार सन्तोष सिंह गिरधर, सुरेंद्र चावला, नरेंद्र चन्ना, मलकीत, मनमोहन सिंह, अमरसिंह, संटी सरदार, इंद्रजीत सिंह आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें